35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

बीएसए ने ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर किया नामांकन

बीएसए ने ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर किया नामांकन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   नवीन शैक्षिक सत्र पर नामांकन अभियान के तहत मुफ्तीगंज के ओझैनिया गांव में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव व एआरपी के साथ ईट भट्ठे पर नामांकन शिविर लगाया। जहां काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक किया, हरिजन बस्ती में घर-घर जाकर नवीन नामांकन किया।
 
भट्ठे पर कुल 24 बच्चों का नामांकन किया गया, वहीं दलित बस्ती में पांच बच्चों का नामांकन हुआ। नामांकित बच्चों को माला पहनाकर और शैक्षिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
नामांकन अभियान में अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता, प्रधान सुरेंद्र यादव, सतीश पाठक, राम दुलार यादव, अनिल सिंह, वैभव सिंह, संदीप सिंह, शशि राय, एआरपी विकास सिंह, रवि प्रताप, अखिलेश यादव, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397425
Total Visitors
408
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This