राम नाम की गूंज में शुरु हुई 9 दिवसीय श्रीराम कथा
शाहगंज, जौनपुर।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
नगर में भक्ति, श्रद्धा और आस्था के माहौल के बीच 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य-दिव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उस पावन क्षण से हुआ, जब कथा व्यास राजन जी महाराज ने विधि-विधान के साथ श्रीराम द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद वे भक्तों के साथ कथा स्थल की ओर प्रस्थान किए। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो गया।

कथा स्थल पर पहुंचते ही आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बन गया। कथा व्यास राजन जी महाराज की अमृतमयी वाणी ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी राम भक्ति में लीन नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाएं सजीव रुप में श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत हो रही हों।

पूरे परिसर को दीप, ध्वज और पुष्पों से भव्य रुप से सजाया गया था, जिससे वातावरण पवित्र एवं मनोहारी बन गया। भक्ति संगीत और राम नाम की मधुर ध्वनि से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति व आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को निर्बाध रुप से कथा श्रवण का अवसर प्राप्त हुआ।आगामी दिनों में श्रीराम कथा के माध्यम से नगर में भक्ति, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना का संदेश और अधिक व्यापक रुप से प्रसारित होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से टोनू अग्रहरि, सुनील अग्रहरि टप्पू, भुवनेश्वर मोदनवाल, नगर संघचालक दिलीप अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, किशन अग्रहरि, कृष्णकांत सोनी, देवेश जायसवाल, श्रीश मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, धीरज पाटिल, अनिल मोदनवाल, अमित जायसवाल, विकास चौधरी, अश्वनी अग्रहरि, शीम प्रकाश अग्रहरि, प्रगेश मोदनवाल, कालीचरण जायसवाल, संदीप जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, विवेक सोनी, सुडू अग्रहरि, अरुण चौहान, खुशबू जायसवाल, बिट्टू किन्नर, नीतू मिश्रा, पंकज जायसवाल, शालू मोदनवाल, पूजा जायसवाल, अनुपमा मोदनवाल, रीता जायसवाल, मंजू मोदनवाल, शिप्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।








