राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में वितरित किया गया स्मार्टफोन व टैबलेट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
डीजी शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई जौनपुर में बी0ए0, बी0एससी0, एम0ए0, एम0एससी0 अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित किया गया।

टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कलासंकाय के डीन डॉ राजेश कुमार सिंह ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज टेक्नोलॉजी के युग में उप्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाते हुए आप सभी इसका सदुपयोग कर अपना ज्ञानवर्धन करें। उन्होंने कहा कि इस टैबलेट की उपयोगिता तभी सिद्ध होगी जब आप इससे कुछ सीखकर अपना और महाविद्यालय के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। तभी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के सपने साकार होंगे। कार्यक्रम में स्मार्टफोन और टेबलेट पा कर बच्चों के चेहरे पर चमक उठे और प्रदेश सरकार की सराहना करते दिखाई दिए।


















