31.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

वाराणसी : नर सेवा ही है सच्ची नारायण सेवा- हंसराज विश्वकर्मा

वाराणसी : नर सेवा ही है सच्ची नारायण सेवा- हंसराज विश्वकर्मा

# अमरावती ग्रुप के तत्वावधान में वितरित किया गया एक हजार जरूरतमंदों को कम्बल 

पिंडरा।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
               गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग, वृद्ध तथा जरुरतमंदो की सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कही। वे अमरावती ग्रुप द्वारा आयोजित कम्बल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर थे।
अमरावती ग्रुप के श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पैतृक गांव ग्रामसभा रतनपुर पिंडरा में बुधवार को अमरावती ग्रुप की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस दौरान करीब एक हजार गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग, वृद्ध तथा जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया जिसे पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। जिसे देख जो आत्मसुख मिला उसका शब्दों में बयान कर पाना संभव नहीं है। अमरावती ग्रुप के नलिनीकांत मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर दिलीप कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री जय प्रकाश दुबे, जिलामंत्री संजय राजभर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, ईशान मिश्रा, पवन मिश्रा समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37249160
Total Visitors
973
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This