17.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

विवाद के बाद पति ने पत्नी का सिर काटा, शरीर के कर दिए कई टुकड़े

विवाद के बाद पति ने पत्नी का सिर काटा, शरीर के कर दिए कई टुकड़े

बेंगलुरु। 
तहलका 24×7 
                कर्नाटक के तुमकुरु जिले में बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए। घटना तुमकुरु जिले के होस्पेट गांव की है। मृतक महिला की पहचान 32 साल की पुष्पा के रूप में हुई है। वह शिवमोग्गा जिले के सागर शहर की रहने वाली थी।
आरोपी पति शिवराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए पति शिवराम ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पहले उसने पत्नी पुष्पा का सिर काटा और रसोई में ले जाकर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए।
दंपत्ति अपने आठ साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे। आरोपी एक आरा मशीन पर हेल्पर के तौर पर काम करता है। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This