36.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

शहीदों के सम्मान में किया गया रक्तदान 

शहीदों के सम्मान में किया गया रक्तदान 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            समाज में रक्त की कमी से किसी की मृत्यु ना हो और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ द्वारा अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के 93वें बलिदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पर किया गया। उक्त आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं निफा जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अखिलेश प्रताप शाही उप सभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश व सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख डॉ. अंजु सिंह द्वारा  किया गया।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. केके राय ने रक्तदान की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर केके पांडे ने ब्लड कॉम्पोनेंट्स के विषय में विस्तृत जानकारी दी और समय-समय पर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने रक्तदान महादान बताते हुए आज के परिवेश में इसकी अनिवार्यता के बारे में बताया। और सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शाही ने रक्त दान की महानता को बताते हुए कहा की रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, कर्नल आरएस मोनी, जय नारायण शुक्ला अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुल्तानपुर सहित प्रबंध समिति के सदस्य जावेद अहमद सिद्दीकी, राजेंद्र शुक्ला,  मनोज वत्स,  संदीप पांडे, डॉ. सरोज सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल टीडीपीजी कॉलेज आदि ने भी संबोधित किया। शिविर में पांच महिलाओं सहित लोगों ने कुल 40 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय सेठ, नीरज शाह, सुधाकर दुबे, रंजन उपाध्याय, अमित सिंह, अभय सिंह, विनोद मिश्रा, गिरिजा शंकर यादव, अनिल यादव, मनीष यादव, पवन यादव, अमित सिंह, विनीत सिंह, ज्योति शाह, एसपी सिंह, करनल शंकर सिंह गौतम रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37306305
Total Visitors
483
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This