शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित को उसके घर के पास से हिरासत में लेने का दावा किया।

पुलिस के अनुसार खुटहन रोड निवासी वीरू उर्फ शशांक पुत्र शिव प्रसाद के मकान में गौराबादशाहपुर निवासी युवती किराए पर रहती थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का आश्वासन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों को जानकारी होने पर युवती को मकान से निकाल दिया गया।

आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने शादी से इंकार कर दिया।इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह व उप निरीक्षक ओमप्रकाश पांडे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।







