सड़क दुर्घटना में पांच घायल

सड़क दुर्घटना में पांच घायल

शाहगंज, जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जिसमें तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार की रात करीब 8 बजे क्षेत्र के भरौली मोड़ के समीप  दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार बेलाल (36) पुत्र ताजुद्दीन उसका साथी अनिल (24) पुत्र राम मूरत निवासी सबरहद व दूसरी बाइक पर सवार सूरज (25) पुत्र कपिलदेव, आशुतोष (25) पुत्र मुनिराम निवासी डिडोहा जनपद बस्ती घायल हो गए।
दूसरी घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे नगर के हुसैनगंज मोहल्ला के मुख्य मार्ग स्थित यूनियन बैंक के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अमानत (24) पुत्र अकबर अली निवासी मुहल्ला एराकियाना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां अमानत, अनिल व बेलाल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleचालक को झपकी लगने से अनियंत्रित कार नहर में गिरी
Next articleचलती बस से गिरे यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?