सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृत दंपति की नाबालिग पुत्रियों को भेजी आर्थिक सहायता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृत दंपति की नाबालिग पुत्रियों को भेजी आर्थिक सहायता

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                            बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति की गला घोंटकर की गई हत्या से बेसहारा हुई दोनों नाबालिग पुत्रियों को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. सूर्यभान यादव के द्वारा आर्थिक सहयोग भेजवाया है। उनके द्वारा भेजे गए 50 हजार का चेक शनिवार को पीड़ित पुत्रियों को प्रदान किया गया।

उन्हें चेक प्रदान करते हुए डा. सूर्यभान यादव ने कहा कि भाजपा शासन में गांव से लेकर शहर तक आम आवाम सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि खेत की सिंचाई करने गए दलित रामचरित्तर और उनकी पत्नी किस्मत्ती की जिस तरह गला घोंटकर जघन्य हत्या की गई, उससे स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार में कुछ विशेष वर्ग के लोगों को विशेष वरदहस्त प्राप्त है। उन्होंने कहा कि घटना में मात्र चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जबकि इसकी बारीकी से जांच हो तो इसमें दस से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। जिन्हें शासन की हनक के चलते पुलिस बचा रही है।

बताते चलें कि गत 5 सितंबर की भोर में रामचरित्तर (58) और उनकी पत्नी किस्मत्ती देवी (56) घर से लगभग चार सौ मीटर दूर बंटाई पर लिए खेत की फसल की सिंचाई करने गए थे। जहां से दोनों लापता हो गए। घटना के दसवें दिन उनका शव नहर में मिला था। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ था। मामले में पुलिस ने बगल के चार काश्तकारों के खिलाफ अपहरण, हत्या व साक्ष्य छुपाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीन को जेल भेज चुकी है।

Previous articleमंदिर से दर्जनों घंटे व नकदी चोरों ने किया पार
Next article5 हजार छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?