13.1 C
Delhi
Saturday, November 15, 2025

सराहनीय ! पुरस्कार की राशि को पुलिस टीम ने दिया गार्ड के परिजनों को..

सराहनीय ! पुरस्कार की राशि को पुलिस टीम ने दिया गार्ड के परिजनों को..

# एटीएम गार्ड हत्याकांड के बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया था ढेर

# मुठभेड़ की पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव ने दिया था 1लाख नकद पुरस्कार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               बक्शा थानान्तर्गत धनियामऊ बाजार में कैश वैन से लूट करने में असफल होने पर कैश वैन गार्ड रामअवध चौबे को गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल दो बदमाशों को जौनपुर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था।। मुठभेड़ में सम्मिलित जांबाज पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव गृह उप्र सरकार द्वारा एक लाख रुपये नकद राशि से पुरस्कृत किया गया था।
पुरस्कृत टीम द्वारा गार्ड के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए पुरस्कार राशि नकद एक लाख रुपये को पीड़ित परिवार को देने का अनुरोध पुलिस अधीक्षक जौनपुर से किया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन जौनपुर में पुरस्कार की नकद राशि एक लाख रुपये मृतक गार्ड के परिवार को दे कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह द्वारा उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गार्ड के बच्चों की शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और शासन द्वारा भी अधिक से अधिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This