31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

सुभासपा छोड़ भाजपा में शामिल होते ही 5 मिनट में सुप्रिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार

सुभासपा छोड़ भाजपा में शामिल होते ही 5 मिनट में सुप्रिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार

बलिया।
तहलका 24×7
               सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से बलिया जनपद के वार्ड-48 की जिला पंचायत सदस्य सुप्रिया चौधरी ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। जीराबस्ती स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सुप्रिया को पार्टी में शामिल कराया। इसके ठीक पांच मिनट बाद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। एक दिन पहले उनके पति शिवदयाल चौधरी ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद सीएम से मिले थे। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि सुप्रिया भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं।

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इस बार बलिया का जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही बने यह हम सभी का प्रयास है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी कार्य हो रहे हैं। भाजपा विधायक संजय यादव ने कहा कि निश्चित रूप से जिपं अध्यक्ष का चुनाव भाजपा ही जीतेगी।

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सुप्रिया चौधरी को शुभकामनाएं दीं। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सुप्रिया के परिवार को वर्ष 1995 में मौका मिला था, लेकिन तब कुछ लोगों ने धोखा दे दिया। उसे पूरा करने का समय आ गया है। इस मौके पर जिला प्रभारी विनोद राय, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, केतकी सिंह, विजय बहादुर सिंह, शिवदयाल चौधरी, विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, अरुण सिंह बन्टू, अशोक यादव, सतबीर सिंह, प्रताप सिंह, कृष्णा पांडेय, पंकज सिंह, राजेश सिंह, आशीष सिंह, अरविंद सिंह, कामेश्वर चौधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37215957
Total Visitors
1123
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This