40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

सुल्तानपुर : श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

सुल्तानपुर : श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

अखण्डनगर।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
               श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में सातवें विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शिक्षकों ने अनुलोम-विलोम, बटर फ्लाई, प्राणायाम, कपाल भाति, भस्त्रिका, भ्रामरी, ताड़ आसन,अर्द्ध चंद्रासन आदि योग का अभ्यास किया एवं योग को जीवन का अंग बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान राजकीय आयुष मंत्रालय द्वारा योग प्रशिक्षक एवं चिकित्सक के रूप में गोंडा में नियुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग मनुष्य को सकारात्मक चिंतन के प्रशस्त मार्ग पर लाने की एक अद्भुत विद्या है। जिसका आविष्कार करोड़ों वर्ष पूर्व भारत के ऋषि मुनियों ने किया था। योग से पाचन तंत्र पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है।
जिसके कारण सम्पूर्ण शरीर स्वस्थ, हल्का एवं स्फूर्तियुक्त बन जाता है।शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जैसे आहार की आवश्यकता है, वैसे ही आसन-प्राणायाम की भी आवश्यकता है। प्रधानाचार्य डॉ शिवहर्ष सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति आहार-विहार, शयन में संयम तथा कर्मो में यथायोग्य चेष्टा करते हैं योग उनके समस्त दुखों का नाश कर देता है। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल प्रताप सिंह, संजय सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रजनीश दुबे, रमेश सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, अजीत सिंह आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37259146
Total Visitors
791
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This