31.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

सेंट जेवियर्स परिवार ने धूमधाम से मनाया होली का त्यौहार

सेंट जेवियर्स परिवार ने धूमधाम से मनाया होली का त्यौहार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक अभिषेक आदित्य, प्रधानाचार्य संदीप सिंह के दिशा-निर्देश में होली के त्यौहार का आयोजन किया गया। जहां अध्यापक, अध्यापिकाओं व अभिभावकों के साथ धूमधाम से गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया गया।
खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स की दूसरी शाखा पखनपुर में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अध्यापक, अध्यापिकाओं के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। जहां पर सभी होली के रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए।
प्रधानाचार्य श्री सिंह ने होली के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति के फलस्वरूप होलिका जल गई और प्रह्लाद का बाल बांका भी नहीं हुआ। शक्ति पर भक्ति की जीत की खुशी में यह पर्व मनाया जाने लगा। रंगों का पर्व यह संदेश देता है कि काम, क्रोध, मद, मोह, एवं लोभ रूपी दोषों को त्याग कर ईश्वर की भक्ति में मन लगाना चाहिए। भाईचारे की भावना अपनाना चाहिए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37299496
Total Visitors
798
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This