17.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

# जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग के तत्वावधान में आयोजन 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
           जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभावी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जेसीज चौक स्थित जेसीज बूथ पर ध्वजारोहण के बाद यह प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें आठ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता आयुष्मान अग्रहरि रहे, जबकि खुशी दूसरे और विष्णु तीसरे स्थान पर रहे।
जेसी अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कस्बा इंचार्ज एसआई वरुणेश राय और विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जूनियर विंग द्वारा प्रभावी भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जेजे चेयरमैन आदित्य अग्रहरि ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें सबसे अच्छा भाषण आयुष्मान अग्रहरि का रहा। दूसरे स्थान पर खुशी अग्रहरि और तीसरे पर विष्णु जायसवाल रहे। निर्णायक की भूमिका पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल और सौरभ सेठ ने निभाई। संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक आयुष अग्रहरि ने अंत में आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कैलाश नाथ जायसवाल, मनोज पांडेय, आशीष जायसवाल, सचिव कार्तिक अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक धीरज जायसवाल, पुष्कर जायसवाल, सर्वेश अग्रहरि, अश्विनी यादव, जेजे रोमिल, जेजे आर्यन, जेजे रौनक और जेजे शिवांश आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This