हरतालिका तीज पर पति के लंबी आयु के लिए रखा व्रत

हरतालिका तीज पर पति के लंबी आयु के लिए रखा व्रत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             ग्रामीण क्षेत्रों में हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के निर्जला ब्रत रखा। मंगलवार को विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की और परंपरा के अनुसार स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार की फिर मिट्टी से भगवान शिव-पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पूजन किया। बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल और सुहाग सामग्री अर्पित कर व्रत कथा का श्रवण किया।
मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि आत्मसंयम और साधना का भी प्रतीक है। उनका मानना है कि जिस प्रकार माता पार्वती ने कठोर तपस्या से भगवान शिव को पति रुप में प्राप्त किया, उसी प्रकार यह व्रत साधक को धैर्य, समर्पण और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
व्रत के समय सच्चे मन से की गई प्रार्थना दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सुख-समृद्धि लाती है। इसी आस्था और विश्वास के साथ पूरे दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर भोर में पारण किया। तीज पर क्षेत्र के पिंडरा, फूलपुर, कठिराव, कुआर, मंगारी समेत अनेक बाजारों व गांवो के मंदिरों पर पूजा पाठ करने वाली सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ रही।
Previous articleबारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, नाव संचालन 46 दिन से ठप
Next articleजलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने पत्र देकर समस्या समाधान की लगाई गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?