आजमगढ़ : पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, 8 घायल
# शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग,
फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को जगदीशपुर गांव समीप अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप की टक्कर से ऑटो में बैठे तीन लोग छिटक कर सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरे दो लोगों पर ऑटो का पहिया ही चढ़ गया हादसे की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा पर तब तक तीन लोगों की सांसे थम चुकी थी।

मरने वालों में एक मासूम आलिया (3) पुत्री शिव बहादुर, साहिल (15) पुत्र श्याम बहादुर, निर्मला देवी (45) पत्नी हीरालाल की मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। जिनमें दो की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक परिजनों को सूचित करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। निर्मला देवी साहिल की बुआ हैं और आलिया साहिल के चाची की बेटी है। सभी घायल और मरने वाले आपस में रिश्तेदार हैं।


















