अखिलेश यादव के नेतृत्व में ‘विकसित किसान, विकसित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प होगा साकार: अरशद खान

अखिलेश यादव के नेतृत्व में ‘विकसित किसान,विकसित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प होगा साकार: अरशद खान

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव,जौनपुर सदर के पूर्व विधायक एवं भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने जारी बयान में कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की आत्मा किसान है।किसान समृद्ध होगा तो उत्तर प्रदेश और देश भी समृद्ध होंगे।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सिंचाई, हरित क्रांति, उन्नत बीज,कृषि अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई,जिससे देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना।
इसके बावजूद किसान आज भी बढ़ती खेती लागत, महंगे बीज एवं उर्वरक,डीजल और बिजली की कीमतों में वृद्धि,जलवायु परिवर्तन,असमय बारिश,बाढ़,सूखा, ओलावृष्टि,फसलों का उचित मूल्य न मिलना,मंडी व्यवस्था की कमियां,भंडारण सुविधाओं का अभाव, आवारा पशुओं की समस्या,कृषि ऋण के बोझ और खेती से युवाओं के दूर होने जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।
मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की आय बढ़ाने,फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने,कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने,ग्रामीण भंडारण एवं कोल्ड स्टोरेज नेटवर्क का विस्तार करने,कृषि शिक्षा और आधुनिक तकनीक को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार किसानों को केवल सहायता ही नहीं,बल्कि सम्मान,सुरक्षा और समृद्धि देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।कृषि को लाभकारी बनाकर युवाओं को खेती की ओर आकर्षित किया जाएगा और कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।श्री खान ने विश्वास जताया कि विकसित किसान ही विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे मजबूत नींव है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता होंगे और उत्तर प्रदेश को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि “विकसित किसान,विकसित उत्तर प्रदेश”का संकल्प अखिलेश यादव के नेतृत्व में अवश्य साकार होगा।
Previous articleहत्या के मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत! मेरठ में दरोगा एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा
Next articleपैमाइश के बाद लगी पत्थरगड्डी उखाड़ने का आरोप, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?