26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

135 वर्षो से संचालित है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा- राकेश श्रीवास्तव

135 वर्षो से संचालित है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा- राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आकस्मिक बैठक मियांपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई, जहां सगठन में हर माह कम से कम एक कार्यक्रम करने व कायस्थ समाज के लोगो को ज्यादा से ज्यादा महसभा से जोड़ने पर चर्चा हुई, साथ ही यह तय हुआ की आगामी 5 जून को महिला शाखा के कार्यकारिणी का विस्तार एक कार्यक्रम कर किया जायेगा, जहा कुछ नए लोगो को महासभा से जोड़ा जाएगा।

इसके बाद युवा शाखा का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित कायस्थ बंधुओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय स्तर पर गठन सन 1887 में हुआ था, पहला राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में हुआ जहा स्व. जय प्रकाश लाल दीवान (डुमरांव) को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था, सन 1925 में जौनपुर सिपाह में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में डा. राजेंद्र प्रसाद जी (आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति) को 33वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था, वर्तमान में हम लोगो के 80वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह प्रयागराज है, जो 135 वर्षो से कायस्थ समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

इस मौके पर सब लोगो ने भगवान चित्रगुप्त की आरती कर एकता तथा लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, संरक्षक राज कपूर श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम रतन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री शशि श्रीवास्तव, जिला सचिव मनीष श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव सहित स्वजातीय कायस्थ बंधु उपस्थित रहे, संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37104758
Total Visitors
377
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This