आजमगढ़ : हत्या के प्रयास में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ : हत्या के प्रयास में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेंहनगर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 थाने की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चाकू से प्रहार कर हत्या कर का प्रयास करने वाले चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।जानकारी मुताबिक कमलेश राम निवासी बसारिकपुर थाना मेंहनगर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे उनका पुत्र शनि कुमार घर से शौच करने के लिए मगई नदी के किनारे गया था। जैसे ही मगई नदी के पास पहुंचा पुरानी रंजिश को लेकर सुल्तानीपुर के रहने वाले शिवम, गौतम, प्रिंस व सुगंध मिलकर गाली-गलौज देते हुए शनि को मारने पिटने लगे। तभी शिवम ने अपने हाथ में लिए चाकू से जान मारने की नियत से शनि के ऊपर ताबड़ तोड़ प्रहार करने लगा। परिजन घायल शनि को लेकर पीजीआई चक्रपानपुर गए जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शिवम, गौतम, प्रिन्स व सुगंध निवासीगण सुल्तानीपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को बोगरिया गांव थाना तरवां से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शिवम के निशा देही पर घटना स्थल के पास झाड़ी से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।
Previous articleआजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही, ग्यारह आरोपियों पर लगा गुंडा एक्ट
Next articleजौनपुर : प्रेमिका की बेवफाई से नाराज युवक ने की थी हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?