गर्भवती की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील

गर्भवती की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,अस्पताल सील

# प्रपत्र नहीं दिखा सका संचालक, पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, स्वास्थ्य विभाग ने भी दर्ज कराया दूसरा केस

सुल्तानपुर। 
तहलका 24×7 
                गर्भवती महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित अस्पताल को सील कर दिया।मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल संचालक से संचालन से संबंधित आवश्यक प्रपत्र और अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा,लेकिन दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं,स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अस्पताल संचालक के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया है।एक ही मामले में दो मुकदमे दर्ज होने और अस्पताल सील किए जाने की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा तेज हो गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भारत भूषण ने अस्पताल सील किए जाने तथा मुकदमा दर्ज कराए जाने की पुष्टि की है।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच तेज होने की संभावना है।
गर्भवती महिला की मौत के बाद हुई कार्रवाई ने जिले में निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि अस्पताल का संचालन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था,वहां उपचार करने वाले चिकित्सकों की वैधता क्या थी और अस्पताल के पास संचालन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध थे या नहीं। मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों तथा अस्पताल की जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Previous articleलापता किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव
Next articleलंका रामलीला मैदान के पास निकला प्राचीन कुआं, संरक्षण की उठी मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?