332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार,योगी सरकार ने दी पदोन्नति
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व विभाग में कार्यरत 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति प्रदान की है।चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन के तहत हुई इस पदोन्नति के संबंध में राजस्व परिषद की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।पदोन्नति का निर्णय 6 और 7 अगस्त 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक की संस्तुतियों के आधार पर लिया गया।

आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा।साथ ही पदोन्नति से संबंधित निर्धारित शर्तों एवं शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिलने के बाद अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 का लाभ मिलेगा।इस स्तर पर वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक निर्धारित है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों की प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही उनके वेतनमान में भी वृद्धि होगी।


















