आजमगढ़ : हुक्काबार रेस्टोरेंट पर छापा, तीन गिरफ्तार, एक फरार

आजमगढ़ : हुक्काबार रेस्टोरेंट पर छापा, तीन गिरफ्तार, एक फरार

# 500 ग्राम प्रतिबंधित तंबाकू, पांच हुक्का, पांच पाइप, चार चिलम बरामद

सरायमीर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात सरायमीर कस्बे के एक हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने संचालक व वेटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सरायमीर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ सरायमीर कस्बे में स्थित एक हुक्का बार रेस्टोरेंट पर देर रात छापा मारा। इस दौरान पुलिस को आता देख एक युवक भाग गया। संचालक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में राज गोंड़ उर्फ विक्की निवासी महाजनी टोला कस्बा सरायमीर, मोहम्मद अहमद निवासी खरेवां व मोनू अली निवासी किशनपुर माफी थाना नानपार जनपद बहराइच का निवासी है।
जबकि एक युवक अब्दुल्लाह निवासी खरेवां थाना सरायमीर पुलिस को देख भाग गया। पुलिस ने हुक्काबार से पांच हुक्का, पांच पाइप, चार चिलम, 500 ग्राम प्रतिबंधित तंबाकू मय फ्लेवर बरामद किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, कांस्टेबल अतुल प्रताप सिंह, विपिन यादव, विनय विश्वकर्मा, महिला कांस्टेबिल अश्वर्या पटेल, कोमल सरोज व हिमांशु सिंह समेत आदि शामिल रहे।
Previous articleआजमगढ़ : आटो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटी, दो की मौत, दो घायल
Next articleआजमगढ़ : आशनाई के चलते ई-रिक्शा चालक की हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?