गाजीपुर : सर्पदंश से बालिका की मौत

गाजीपुर : सर्पदंश से बालिका की मौत

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में सांप के काटने से बालिका मोनी यादव की मौत हो गई। बुधवार की शाम मोनी यादव (7) पुत्री हरिलाल अपने घरवालों के साथ लहसुन के क्यारी से घांस निकाल रही थी। उसी समय उसके पैर में सांप ने काट लिया। मोनी के शरीर में नीलापन के साथ हालत बिगड़ने पर घरवाले डॉक्टर के पास लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अपनी मासूम बेटी के मौत की खबर से मां गीता देवी दहाड़े मार रोने लगी। बुधवार को देर रात बिना पुलिस को सूचना दिए घरवालों ने सैदपुर स्थित गंगा घाट पर शव को जलप्रवाह कर दिया।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा
Next articleमुख्यमंत्री से मिल विधायक ने रखा शाहगंज के विकास का खाका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?