10.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

छात्र को बस से उठाया, नशा तस्करी के झूठे केस में भेजा जेल, 6 निलंबित 

छात्र को बस से उठाया, नशा तस्करी के झूठे केस में भेजा जेल, 6 निलंबित 

मंदसौर।
तहलका 24×7 
              पुलिस अपनी नाक बचाने के लिए किस तरह निर्दोष छात्र को जेल की हवा खिला सकती है इसका जीता-जागता उदाहरण आज इंदौर हाईकोर्ट में देखने को मिला। ड्रग स्मगलिंग प्रकरण में 6 पुलिसकर्मियों ने 12वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र सोहन पुत्र बालाराम निवासी जोधपुर को गत 29 अगस्त को बस से उठाया और उसे ढाई किलो से ज्यादा की अफीम के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया।
जबकि जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो छात्र खाली हाथ था और पुलिस उसे जबरदस्ती थाने ले गई और केस दर्ज कर जेल भेज दिया। मामला मंदसौर के मल्हारगढ़ थाने का है।मामले में मंदसौर एसपी विनोद कुमा मीणा खुद हाईकोर्ट के समक्ष पेश हुए और गलती स्वीकारते हुए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की जानकारी देते हुए कहा कि इनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।
हालांकि एसपी ने इन 6 पुलिसकर्मियों के नामों का खुलासा नहीं किया।पुलिसकर्मियों के नाम ना बताने के मामले में सरकारी वकील ने जब कहा कि ट्रायल कोर्ट में केस सुनवाई में स्थिति साफ हो जाएगी, तो कोर्ट ने कहा कि क्या अब दस साल तक एक बेगुनाह इसके लिए भी इंतजार करेगा? फिलहाल कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This