जौनपुर : आज लगेगा हड्डी एवं जोड़ रोग का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

जौनपुर : आज लगेगा हड्डी एवं जोड़ रोग का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

# नगर के हबीब हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के तत्वावधान में आयोजन

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                  नगर के हबीब हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर पर आज 20 अक्टूबर बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे से एक बजे तक एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे हड्डी व जोड़ के मरीजों का आधुनिक तकनीक की मशीन मशीन द्वारा बोन डेंशिटी BMD की जांच होगी।
स्वास्थ्य शिविर के आयोजक हबीब हॉस्पिटल के डॉ अबु फैसल आर्थोपेडिक सर्जन एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ ने बताया कि उक्त कैम्प में बीएमडी चेकअप स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा। शिविर में जोड़ों का दर्द, हड्डियों में दर्द या कमजोरी रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने पर रोग का सफल इलाज किया जाएगा।
उन्होंने ने अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर स्वास्थ्य लाभ लेने तथा कैम्प को सफलब बनाने की अपील किया है।
Previous articleवाराणसी : छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक निलंबित
Next articleजौनपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ब्लॉक कमेटी गठित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?