विधायक निधि की पहली किस्त पर रोक, जांच पूरी होने तक धनराशि की निकासी बंद

विधायक निधि की पहली किस्त पर रोक,जांच पूरी होने तक धनराशि की निकासी बंद

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्गुपुरकला के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत धनराशि के हस्तांतरण में कथित अनियमितता के आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने विद्यालय के नाम जारी तीन लाख रुपए की पहली किस्त के भुगतान और निकासी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
परियोजना निदेशक,डीआरडीए द्वारा जारी पत्रांक-1085/विधायक निधि/2026-27 के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बीबीगंज शाखा को निर्देशित किया गया है कि जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय,अर्गुपुरकला से संबंधित खाते में भेजी गई तीन लाख रुपए की प्रथम किस्त का किसी भी प्रकार का भुगतान या निकासी न की जाए। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
मामला तब सामने आया जब प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि से विद्यालय के लिए स्वीकृत पांच लाख रुपए की धनराशि विद्यालय के खाते में भेजने के बजाय संबंधित संस्था के खाते में हस्तांतरित कर दी गई।उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच,जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने तथा वित्तीय अनियमितता सिद्ध होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि,डीआरडीए के आदेश में धनराशि पर रोक लगाने का विस्तृत कारण नहीं बताया गया है।आदेश में केवल “अपरिहार्य कारणों”का उल्लेख करते हुए बैंक को अग्रिम आदेश तक राशि के आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।फिलहाल मामला जांच के अधीन है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धनराशि के हस्तांतरण में कोई अनियमितता हुई या नहीं तथा आगे की कार्रवाई और धनराशि पर लगी रोक को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Previous articleतीन माह में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप
Next articleबिना नोटिस राशन कार्ड निरस्त करना अवैध, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?