जौनपुर : आप ने अग्निपथ योजना को समाप्त करने के लिए पीएम को भेजा ज्ञापन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन को पीएम कार्यालय तक भेजने का आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि पूरे देश में भड़के हुए आक्रोश को देखते हुए अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की जरूरत है।चार वर्षों से अधिक से युवा सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। और उन्हें महज चार साल के लिए सेना की नौकरी देकर पुनः बेरोजगार बनाने की योजना बिलकुल गलत है।



















