जौनपुर : आवास दिलाने के बहाने उचक्के ने महिला को ठगा, गहने लेकर फरार
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के गोनौली गांव निवासी महिला सरकारी आवास लेने के चक्कर में उचक्के के हाथों ठगी का शिकार हो गई। उच्चका उसके गहने लेकर सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गया। ठगे जाने का एहसास होने पर महिला ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस महिला को लेकर उच्चके की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।जानकारी के अनुसार गाँव निवासी सुषमा यादव (36) पत्नी विनोद यादव अपने दो बच्चों संग बुधवार समय करीब 5 बजे डोभी स्टेशन मोड़ के पास स्थित निजी अस्पताल में दवा लेने जा रही थी।



















