परशुराम जयंती पर चिकित्सा शिविर, विविध कार्यक्रमों का आयोजन

परशुराम जयंती पर चिकित्सा शिविर,विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
              परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह संग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।चौबाहा गांव स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न हुआ,जबकि अहियाई (भगासा) गांव के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधान संघ सुइथाकला के अध्यक्ष रामप्रकाश दुबे के संयोजन में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 245 मरीजों का नेत्र परीक्षण,बीपी,शुगर,वजन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने ऐसे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।वहीं विशिष्ट अतिथि शिक्षक एवं पत्रकार डॉ. प्रदीप कुमार दूबे ने‘सेवा परमो धर्मः’का संदेश देते हुए सेवा भावना को सर्वोपरि बताया।
उधर,चौबाहा गांव में मंदिर परिसर की साफ-सफाई के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन एवं हवन किया गया।भगवान परशुराम को शस्त्र और शास्त्र के प्रतीक रुप में विशेष रुप से पूजा गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में रामधारी दूबे, पवन तिवारी भोला,अंगद तिवारी,विपिन तिवारी,राकेश, डब्ल्यू,खुशीराम मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
Previous articleछप्पर युक्त गुमटी में लगी आग,सब कुछ जलकर खाक
Next articleसपाजनों ने अपर्णा यादव के खिलाफ दी तहरीर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?