जौनपुर : एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा- बच्चा स्वस्थ
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के मोहम्दाबाद गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।मोहम्दाबाद गांव की पूजा बिन्द पत्नी अरुण बिन्द गर्भवती थी। गुरुवार की भोर में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन 102 नं. पर काल करके एम्बुलेंस बुलवाया।
















