बढ़ कर आई बिजली बिल से परेशान ग्रामीणों ने विधायक से लगाई निस्तारण की गुहार

बढ़ कर आई बिजली बिल से परेशान ग्रामीणों ने विधायक से लगाई निस्तारण की गुहार

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सरपतहां क्षेत्र के गौसपुर गांव की दर्जनों महिला और पुरुषों ने स्थानीय डाक बंगला में पहुंचकर विधायक रमेश सिंह से बिजली बिल अधिक आने की शिकायत करते हुए निस्तारण कराने की मांग की। जिसपर विधायक ने अपने वाहनों से सभी को प्रतिनिधि के साथ भेजते हुए विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को समस्या का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।
मंगलवार दोपहर विधायक रमेश सिंह डाक बंगला में अधिकारियों संघ बैठक कर रहे थे,इस दौरान उक्त गांव निवासी सीता,उषा,रेखा,संगीता,परमिला,रीना देवी, सीमा,ललिता,घुमरा,मीता,सुनीता,कुसुम,किरण,राजेश कुमार,रामनयन,फिरती,विजय कुमार,कांता,बाल किशुन,रोशन,चिंगीलाल समेत दर्जनों महिला पुरुष मौके पर पहुंचे।जानकारी होते ही विधायक श्री सिंह बैठक छोड़कर उनकी समस्या सुनने पहुंचे,जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चंद महीने पूर्व विद्युतीकरण के पश्चात विभाग के जिम्मेदार पहुंचे और लोगों के ऊपर 20 हजार से 46 हजार रुपए तक विद्युत बकाया निकालकर बहुत से लोगों का कनेक्शन काट दिया।
कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना कनेक्शन के ही बिजली बिल का बकाया बताकर वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है।मामले में विधायक ने तत्काल विद्युत विभाग के एक्सईएन से बात कर ग्रामीणों को अपने वाहनों से भेजते हुए उनकी समस्या सुनकर तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।उधर एक्सईएन ने बुधवार को संबंधित जेई को भेजकर जांच कराने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
Previous articleगांव के लाल ने बढ़ाया जिले का मान, मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्राचार्य बने प्रो. डॉ. एके वर्मा का हुआ भव्य स्वागत
Next articleअतुल्य ट्रस्ट की 30 दिवसीय नि:शुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?