गांव के लाल ने बढ़ाया जिले का मान, मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्राचार्य बने प्रो. डॉ. एके वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

गांव के लाल ने बढ़ाया जिले का मान,मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्राचार्य बने प्रो.डॉ.एके वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

# पैतृक गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
               क्षेत्र के गैरवाह (शाहापुर) गांव के निवासी प्रो. डॉ. एके वर्मा के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज का प्राचार्य पद पर नियुक्त होने के बाद पैतृक गांव आगमन पर ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।रविवार देर रात गांव पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों के स्नेह से अभिभूत प्रो. वर्मा ने कहा कि उनकी सफलता की असली ताकत गांव की मिट्टी,परिवार के संस्कार और कठिन परिश्रम है।उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन,ईमानदारी और निरंतर अध्ययन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि लगन और मेहनत से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
कार्यक्रम के समापन पर उनके बड़े भाई विजय वर्मा ने सभी आगंतुकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नैय्यर आज़म,रामकिशुन वर्मा, विजय कुमार वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous articleजिलाध्यक्ष बनने पर नीरज सिंह का हुआ भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?