जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित चार आरोपितों को गुरुवार की सुबह आजाद नहर की पुलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपितों का चालान भेज दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि उन्हें मुखबिर के द्वारा सुबह साढ़े सात बजे आजाद नहर की पुलिया पर गैंगेस्टर एक्ट में वांछितों की मौजूदगी की सूचना मिली।


















