जौनपुर : घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर : घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 नगर के खुटहन मार्ग स्थित पूरे आजम गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।

क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी सचिन (20) पुत्र उदयराज अपने दो साथी राजन(27) व विजय (27) के साथ बाइक से शुक्रवार की दोपहर शाहगंज बाजार से घर वापस जा रहा था कि नगर के खुटहन मार्ग स्थित पूरे आजम गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। जिसमें सचिन की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : डोभी स्टेशन पर सात सितंबर से सुहेलदेव का होगा ठहराव
Next articleजौनपुर : गरीब का जला आशियाना, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?