जौनपुर : जेसीआई जौनपुर ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

जौनपुर : जेसीआई जौनपुर ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कोतवाली चौराहे पर सभी सदस्यों की उपस्थिति में श्रमिक बन्धुओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बीमारियों से बचाव के लिये मच्छरदानी का वितरण किया गया।
सर्वप्रथम डॉ संदीप पाण्डेय ने समस्त श्रमिकों का स्वागत किया और बताया कि इन्हीं श्रमिक बन्धुओं की मेहनत और प्रयास से बड़े-बड़े नगरों का विकास होता है। पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से श्रमिकों के सम्मान में जेसीआई जौनपुर अपनी सहभागिता निभा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक रतन सीकरी और अमन कुरैशी ने श्रमिकों को सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह में पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय बैंकर, धर्मेन्द्र सेठ, राकेश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, दिलीप सिंह, विशाल तिवारी, रमेश श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सोनू, अतुल जायसवाल, आकाश केसरवानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सचिव प्रदीप जायसवाल ने किया।
Previous articleजौनपुर : रोजी-रोटी के लिए पति मुंबई में, पत्नी ने रचाई दूसरी शादी
Next articleजौनपुर : उज्ज्वला दिवस पर महिलाओं को दी गई गैसे से सुरक्षा की जानकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?