जौनपुर : दर-दर की ठोकरें खा रहे है सेवानिवृत्त कर्मचारी

जौनपुर : दर-दर की ठोकरें खा रहे है सेवानिवृत्त कर्मचारी

# अब धरने पर बैठेंगे नगर निगम पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पिछले छह महीने से पेंशन राशि का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित पेंशनभोगियों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पेंशन राशि का भुगतान कराने की गुहार लगाई है। साथ ही साथ पेंशन न मिलने पर धरना प्रदर्शन का फैसला किया है।
पेंशन धारकों सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, मो रजा, अशद अली, मकसूद अहमद, जमील अहमद, चिंतामणि, विमल तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, पन्ना लाल, रमाकांत, अमृत लाल, बसीर अहमद, नित्यानंद आदि का कहना है कि पैसा नहीं मिल रहा है तो पेट कैसे चलेगा। नगर पालिका के सेवा निवृत्त कर्मियों के मुताबिक बताया करीब छह माह से पेंशन राशि का भुगतान नहीं किए जाने से वह भुखमरी के कागार पर पहुंच गए हैं।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त हुए लगभग 54 कर्मियों का बीते छह माह से पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है पेंशन राशि के सहारे जीवन यापन करने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने से उनके सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। इस समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही साथ मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी महोदय को पत्र भेजकर पेंशन राशि का भुगतान कराने की मांग की गई है।
पत्र मे रिटायर्ड कर्मचारियों ने पेंशन न मिलने अपनी अपनी तकलीफों का जिक्र किया है। इस बाबत पूछे जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बजट का आभाव है शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।रसेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है नगर पालिका का रवैया बेहद शर्मनाक है। जल्द ही नगर पालिका गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : धर्मान्तरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रासिंग पार कर रहे लोग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?