आईपीएस अधिकारी के मां की घर में हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाने का आरोप

आईपीएस अधिकारी के मां की घर में हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाने का आरोप

अंबेडकरनगर। 
तहलका 24×7 
              मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई,जब एक सेवानिवृत्त महिला का शव उनके घर के अंदर मिला।महिला की पहचान IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां के रुप में बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थीं।सोमवार को जब उनकी देखभाल करने वाली दाई घर पहुंची तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।
महिला मृत अवस्था में मिलीं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।अयोध्या रेंज के IG ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस घटना के पीछे लूट समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।घटना के बाद रूढ़ा गांव में दहशत का माहौल है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
Previous articleरकम छोटी बताकर कार्रवाई से किनारा! लंका पुलिस के रवैये पर उठे गंभीर सवाल
Next articleपुराने मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?