जौनपुर : दशहरा मेला घूमने गया युवक नहीं पहुंचा घर, परिजन परेशान
# मिलने पर मोबाइल 7275460710 पर सूचित करने की अपील
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी गिरजा शंकर विश्वकर्मा का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू विश्वकर्मा बुधवार की सांय दशहरा मेला देखने गया था जो खबर लिखे जाने तक घर नहीं लौटा। परिजन गुमशुदा की तलाश में जुटे हैं।
गुमशुदा युवक के पिता गिरजा शंकर ने बताया कि पप्पू का रंग सांवला है। वह गाढ़े गुलाबी रंग की फुट आस्तीन की शर्ट एंव फुल पैंट पहने हुए है। वहीं बताया कि पप्पू मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है। कहीं मिलने पर कृपया मोबाइल नम्बर 7275460710 पर सूचित करने करें।