जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया संगत जी श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया संगत जी श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  कस्बा स्थित संगत जी श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव सोमवार रात बड़े धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक मंदिर में चली भजन संध्या में अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दुर्गविजय मिश्र “मुन्ना” ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया जिस पर भक्तों ने भक्तिरस में लीन होकर नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शाहपंजा मोहल्ला स्थित श्री संगत जी मंदिर में वार्षिकोत्सव के अवसर पर शाम से ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ में मौजूद सैकड़ों भक्तों ने प्रभु का सिमरन किया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में भक्ति गीतों के रस से सभी सराबोर हुए। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दुर्गविजय मिश्र “मुन्ना” ने फिल्मी धुनों पर आधारित सुमधुर भजन प्रस्तुत किए और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, उप जिलाधिकारी शाहगंज नीतीश कुमार सिंह ने भी शिरकत की और भजन संध्या का आनंद लिया। अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मोदनवाल समाज और तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, शिवेंद्र मोदनवाल, सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, धीरज पाटिल, अजय अग्रहरि, विवेक सोनी, अरविंद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था में मनाया गया अंतर्रष्ट्रीय योग दिवस
Next articleजौनपुर : सेंट थॉमस कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?