12.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया बीआरपी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया बीआरपी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर के प्रांगण में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद व मुंशी काली प्रसाद भास्कर एवं बंशीधर की जन्म जयंती के अवसर पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव 3 दिसंबर 20 22 को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों  की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।जिसमें वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सांसद श्याम सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष सिन्हा एमएलसी, बिरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट इनकम टैक्स रहेl कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जन्म जयंती को पुष्प अर्पित करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने विद्यालय का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। और विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के से अवगत कराया गया।शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के होनहार छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीआरपी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष रविंद्र अस्थाना, प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, राजीव प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, डॉ प्रकाश चंद श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, दीपू श्रीवास्तव सम्मानित प्रबंध समिति के सदस्य गण एवं प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर जयप्रकाश सिंह बाबा, डॉक्टर जंग बहादुर सिंह, मोहम्मद नासिर खान, एमएलसी प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, अमरेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, हृदय कुमार सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विनीत यादव, विमल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, विद्यानिवास मिश्र, मनोज मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा दिलीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋषि श्रीवास्तव ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This