जौनपुर : पांच वारंटियों को खेतासराय पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 स्थानीय पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुरुवार को पांच वारंटियों को जो विभिन्न मामलों में वांछित थे उनके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। इनमें शिवजोर निवासी बरंगी, धर्मेंद्र निवासी खलौतीपुर, उदय राज बिंद निवासी लतीफपुर, जलिन्दर निवासी खेतासराय, पारस निवासी एतमादपुर शामिल हैं जिन्हें विधिक कार्यवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।