जौनपुर : बारात आये युवक को गांव के शरारती तत्वो ने पीटा

जौनपुर : बारात आये युवक को गांव के शरारती तत्वो ने पीटा

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत पनौली गांव में शनिवार की शाम आयी बारात में गांव के ही चार शरारती तत्वों ने एक दलित युवक को लात घूंसा से पीटकर घायल कर दिया। घायल ने चारों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि युवक द्वारा महिलाओं पर फब्तियां कसी जा रही थी। जिसको लेकर मारपीट हो गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम मुहल्ला से उक्त गांव में बारात आयी हुई थी। जिसमें इसी मुहल्ला निवासी शनी पासवान भी आया हुआ था। स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच अचानक पनौली गाँव निवासी चार मनबढ़ युवक उस पर हमला बोल दिए। लात घूंसा से पीटकर उसे घायल कर दिये। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। एक निजी चिकित्सालय पर उसका उपचार कराया गया।
Previous articleजौनपुर : आतिशबाजी से झुलसे भाई को देखने के बहाने दुल्हा मंडप से भागा
Next articleजौनपुर : जल निकासी की समस्या को लेकर राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?