रेफर हुए मरीज की रस्ते में मौत पर परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़ 

रेफर हुए मरीज की रस्ते में मौत पर परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़ 

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               नगर के आजमगढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक द्वारा रेफर किया गया,जिसकी रास्ते में हुई मौत पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।मृतक के पुत्र की तहरीर पर चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत खांजाहापुर गांव निवासी कामता प्रसाद (60) को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन मंगलवार को बीडी मेमोरियल अस्पताल डिहवा भादी लेकर पहुंचे थे। बुधवार की रात अचानक हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया।अन्य अस्पताल ले जाने के दौरान मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे,जहां हंगामा करते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ शुरु कर दिया।
घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।मृतक के पुत्र ज्ञानवीर की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरु की।मामले में अस्पताल संचालक डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि मरीज की हालत में काफी सुधार रहा,रात 11 बजे अचानक हालत बिगड़ती देख रेफर किया गया था।
Previous articleआवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, हालत गंभीर
Next article50 हजार के लोन की चाहत पड़ी भारी: ITBP जवान के नाम फर्जी कंपनी बनाकर 64 करोड़ का GST नोटिस, करोड़ों का साइबर खेल उजागर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?