जौनपुर : शराब के नशे में हवाई फायरिंग कर रहा युवक गिरफ्तार

जौनपुर : शराब के नशे में हवाई फायरिंग कर रहा युवक गिरफ्तार

सरायख्वाजा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के बैजारामपुर गांव में शराब के नशे में धुत होकर हवाई फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ।

बैजारामपुर गांव में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हवाई फायरिंग करने लगा। उसने चार गोलियां   दागीं। सूचना पर सरायख्वाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर और कार जब्त करते हुए थाने ले गई। उसने अपना नाम राजेश कुमार यादव उर्फ बबलू बताया। वह बैजापुर का रहने वाला है। एसओ अवनीश कुमार राय ने बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : मालगाड़ी का इंजन फेल, घंटों बाधित रहा परिचालन
Next articleवाराणसी : बालिका से दुष्कर्म मामले में 20 साल की कैद व 30 हजार रुपए का जुर्माना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?