जौनपुर : शहर के दो बड़े सर्राफा व्यवसायियों के यहां आयकर का छापा
# गहना कोठी और कीर्तिकुंज पर छापेमारी से सर्राफा कारोबारियों में मचा हड़कंप
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर कोतवाली अंतर्गत चहारसू चौराहे व सद्भावना पुल स्थित ज्वेलरी शोरूम के आस-पास अचानक धमकी लग्जरी वाहनों वह उनमें सवार लोगों द्वारा धड़ाधड़ दुकान और मकान के अंदर घुसने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जब आईटी विभाग की टीम द्वारा शहर के दो प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम गहना कोठी और कीर्ति कुंज के दुकानों और मकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। छापेमारी का दौर अभी जारी है।
सोमवार की सुबह शहर के बड़े सर्राफा कारोबारी और प्रतिष्ठित कीर्तिकुंज फर्म के एमडी के घर और ऑफिस के साथ ही गहना कोठी ज्वेलर्स के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चौराहा स्थित नन्हे लाल सेठ की ज्वेलरी शोरूम है। वह कीर्तिकुंज के विभिन्न फर्मों के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसी ज्वेलरी शोरूम से सटा उनका मकान भी है। सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम लगभग 20 वाहनों के साथ कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी के लिए पहुंची। गहना कोठी ज्वेलर्स के यहां भी टीम ने छापा मारा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बाहर तैनात कर दी गई है। आयकर विभाग की टीम दोनों शोरूम के अंदर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

















