जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
# ग्रामीणों की मदद से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 स्थानीय क्षेत्र के पोखरा गांव में गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
नरहन निवासी रामचंद्र यादव व तूफानी यादव पुत्र अलगू यादव की लगभग दो बीघा जमीन डोभी क्षेत्र के पोखरा गांव में थी खेत में पकी गेंहू की फसल लहलहा रही है कि शार्ट सर्किट से निकलने वाली चिंगारीयो से आग लग गई। आग की लपटे खेत में फैल गई देखते ही देखते दो बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। भीषण आग देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया भीड़ से ही किसी ने पुलिस व दमकल की टीम और रामचंद्र व तूफानी यादव को सूचना दी। सूचना पाकर मौके से पहुंचे थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी व दमकल की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने मे कामियाब रहे। पीड़ित ने बताया की मेरी साल भर के मेहनत पर पानी फिर गया अब अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे।