जौनपुर : शिवधाम बेलवाई में लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक
शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
बेलवाई स्थित श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में आस्था का जमकर सैलाब उमड़ा। बेलवाई स्थित श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव प्राचीन शिव मंदिर में लाखों से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोले बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधाओं के साथ सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए।




















