जौनपुर : “सम्भव” योजना के तहत हर सोमवार को होगी जन सुनवाई- प्रदीप गिरी
# नगर पालिका से सम्बन्धित समस्याओं का होगा ससमय निस्तारण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निस्तारण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही “सम्भव” योजना के तहत नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में हर सोमवार को अधिशासी अधिकारी जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं। इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराके शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शाहगंज में भी जनता पेयजल, सफाई, बिजली और गृहकर, जलकर आदि से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर त्वरित निदान पा सकती है।


















