जौनपुर : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था में मनाया गया अंतर्रष्ट्रीय योग दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा अमृत योग सप्ताह के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ फूलचंद भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता काली प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतवर्ष की योग विद्या शाश्वत है जो हमारी महान ऋषि मुनियों के त्याग और तपस्या का देन है। हम इससे जीवन संवर्धन कर अपना सर्वांगीण विकास करते हैं योग से ही पूरी दुनिया में शांति सुखमय आ सकता है। योग की अवधारणा वसुधैव कुटुंबकम का है जिससे विश्व को शांति मय बनाया जा सके। मौसम वैज्ञानिक व मध्यस्था अधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने पतंजलि के अष्टांग योग के महत्व को बताया। प्रशिक्षक अमरेश पांडेय ने योग के सभी आसनों का योगाभ्यास कराया।


















