जौनपुर : सर्राफा व्यवसायी से लूट की असफल कोशिश करने वाला गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजा रामपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार को एक आभूषण कारोबारी को पिस्टल सटाकर लूट की असफल कोशिश करने वाले बाइक सवार बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पुछताछ करने में जुटी है।

















